नागरबस्ती में सड़क हुआ तंग, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

513

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार) जिले के वारिसनगर प्रखंड से मथुरापुर ओपी के अंतर्गत नागरबस्ती में इन दिनों रोड साईड में बनाये जा रहे मकान बिल्कुल सड़क किनारे बनाया जा रहा है। जमीन मालिक एक इंच भी अपना जमीन नही छोड़ना चाह रहे हैं, इतना ही नही सड़क किनारे सरकारी जमीन में सीढ़ी बना लिया हैं, जिससे सड़क तंग होकर रह गया है। सड़क तंग होने से नागरबस्ती गांव में सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है। बताते चलें कि मथुरापुर घाट घाट से खानपुर कि ओर प्रत्येक दिन सैकड़ो वाहन चलता है उसके बावजूद भी ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिना सरकार के अनुमति से सड़क से सटे सीढ़ी का निर्माण कर लिया है जो अनुचित है। यहां कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। सम्बन्धित विभाग को चाहिए की सड़क किनारे जो बिहार सरकार की जमीन है उस पर बने सीढ़ी को हटवाने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here