पूसा: माले का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन चौथे दिन भी रहा जारी

160

अमरदीप नारायण प्रसाद

पूसा मे भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का पूसा अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो धरना चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान माले कार्यकर्ता पूसा प्रखंड के गरीबों को 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र बनाने, प्रखंड के भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन उपलब्ध कराने, पूर्व में अंचल में जमा किए गए आय प्रमाण पत्र के आवेदन की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। इस दौरान सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जब तक गरीबों को 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार समेत प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, दिनेश राय, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, भाग्यनारायण राय समेत भगवती देवी, पामो देवी, मीला देवी, फूलेश्वरी देवी, गीता देवी, रामू देवी, अविनाश कुमार, अजय महतो आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here