पेय – जल के लिए हाहाकार

159

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरहेता पंचायत के वार्ड – 05 , बैजलपुर दास टोला , सब्जीमंडी के निकट , आज तक राज्य सरकार की सात निश्चय महत्वकांछी योजना अन्तर्गत नल – जल की सुविधा नहीं होने के कारण हजारों की आबादी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहें हैं । वैकल्पिक व्यवस्था पर आश्रित तथा मजबूर लोगों को अपने बच्चों के लिए तथा खाना बनाने के लिए सूदूर टोलों से इस चिलचिलाती गर्मी में पीने के पानी को खोज कर लाना पड़ रहा है । वार्ड वासी बब्लू दास , दिलीप दास , संजय दास , लक्ष्मी दास , विनय दास , डोमा दास , कृपाली दास , शिबजी दास , बिष्णु दास , मिश्री दास , महेन्द्र दास , शंकर दास , राजो दास , लखन दास , बिहारी दास , अखिलेश दास ,भरत दास , चन्देश्वर दास , रूदल दास , अशोक दास वगैरह के अलावे सर्वजीत कुमार देव उर्फ गोपाल देव फौजी , संतोष प्रसाद देव , अगम कुमार देव , रोहित देव , शंकर देव , महेश प्रसाद देव फौजी , संजय चौधरी , मुकेश कुमार दीपक उर्फ मन्टून देव आदि ने बिषय से प्रखंड विकास पदाधिकारी , कल्याणपुर , उप विकास आयुक्त , समस्तीपुर , अधीक्षण अभियन्ता , पी एच ई डी , समस्तीपुर , जिलाधिकारी , समस्तीपुर , महेश्वर हजारी , मंत्री , बिहार सरकार , श्रीमती शाम्भवी चौधरी , सांसद , समस्तीपुर सहित माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अवगत कराते हुए यथाशीघ्र ” जल जीवन हरियाली ” के तहत पेयजल की उपलब्धता का आग्रह किया है । यह भी विदित होवें कि कल्याणपुर प्रखंड अन्तर्गत बरहेता पंचायत वार्ड – 05 बैजलपुर , दास टोला के निकट सब्जीमंडी में भी नित्यदिन हजारों की संख्या में स्थानीय किसान अपने – अपने कृषिउत्पादों का क्रय – विक्रय करते हैं , उन्हें भी , पेयजल के लिए तरसना पड़ता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here