प्रभारी बीईओ ने दो प्रभारी प्रधानाध्यापक से मांग स्पष्टीकरण

59

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बेलसंडी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी का प्रभारी बीईओ एवं डीपीआरओ संतोष कुमार चौरसिया ने बूधवार को निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी में बच्चों के कम उपस्थिति देख नाराजगी जताया। बीईओ ने निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय बेलसंडी में 40 से 50 छात्र 10:00 बजे ही स्कूल से घर वापस चले गए। वहीं बीईओ ने प्रधानाध्यापक से ज़बाब पूछने पर संतोष जनक का जवाब नहीं दिया गया। उन्हें स्पष्टीकरण पूछते हुए वरीय पदाधिकारी को लिखने की बात कही। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी में भी बगैर सूचना के प्रधानाध्यापक विद्यालय से गायब होने तथा विद्यालय में छात्र का काम उपस्थित रहने एवं अधिकांश छात्र 10:30 में ही विद्यालय से बच्चे घर निकल गया ।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछते हुए समस्तीपुर के शिक्षा पदाधिकारी को लिखने की बात कही ।वही संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक से फोन पर संपर्क नहीं होने के दौरान इनका पक्ष नहीं लग सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here