विद्यालय में मनाया गया मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार और राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व दीपोत्सव

643

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में विभागीय आदेशानुसार मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में नोडल शिक्षिका कंचन कुमारी एवं बीवी शकीला रहमान के द्वारा नाव दुर्घटना तथा पानी में डूबने से बचाव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी बच्चों से साझा किया गया एवं तत् संबंधी मॉक ड्रिल करवाया गया। इसके साथ ही आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को बच्चों ने छोटी दिवाली के रूप में वर्गवार रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाकर किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद ने कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने एवं मानवीय जीवन जीने का अधिकार है, इसलिए हमें जीवन जीने की कला में उत्कृष्टता लाने की आवश्यकता है। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कनीय अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाना चाहिए, इसके लिए सदा सीखने की प्रवृत्ति को जागृत रखना चाहिए। मौके पर शिक्षिका राशदा फरुख,कंचन कुमारी,किरण कुमारी,सपना कुमारी, मोहम्मद सद्दाम,कैलाश राम आदि ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here