प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर एसपी से लगाई गुहार।

427

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रूदौली गांव में विगत दिनों कतिपय बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पति का अपहरण कर लिया था। इस मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा है कि बुधवार को दिनदहाड़े उस पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पति राजेन्द्र राय का अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। छानबीन कर गांव के ही एक घर से बरामद किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने गांव के ही छह लोगों को नामजद करते हुए लिखित आवेदन पुलिस को दिया। बावजूद आरोपितों के विरुद्ध न तो प्राथमिकी हुई और न गिरफ्तारी। इससे आरोपितों का मनोबल काफी बढ़ गया है। सभी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here