अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर। जिला के वारिसनगर प्रखंड के बसंतपुर रमणी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भादोधाट में बीपीएससी से नियुक्त शिक्षिका प्रीति प्रियंका ने प्रधानाध्यापक पद का कार्यभार ग्रहण किए । प्रीति प्रियंका ने कहा कि हम सभी शिक्षक गण मिलकर विद्यालय और बच्चों के लिए कड़ी मेहनत करेंगे , बहुत अच्छी व्यवस्था के साथ शिक्षा दी जाएगी ताकि बच्चों का भविष्य अच्छा बना सके और सभी लोग अपने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे ।
इस अवसर पर पूर्व एच एम नवीन राय , विक्रम चौधरी , रणजीत , मो मतिन , चंदन , मुकेश , आदि शिक्षक उपस्थित थे और विद्यालय के अध्यक्ष , सचिव और समाज के बुद्धिजीवी लोग नए दायित्व के लिए बधाई दिए और शुभकामनाएँ दिए

















































