प्रेमिका ने कराई अपने आशिक कि हत्यापति पत्नी गिरफ्तार ,

879

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। गत 14 मई को संध्या 5:30 बजे शिवरथ कुमार पिता राज किशोर ठाकुर जो ग्राम लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 16 थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर निवासी अपने घर के लोगो से यह कहकर गया कि मैं समस्तीपुर जा रहा हूं, लेकिन वह रात तक नहीं लौटा तो उसके परिजन परेशान हो गए उन लोगो ने अपने रिश्ते दा रों के यहां काफी खोजबीन की परंतु वह कहीं नहीं मिला तो परिजन थक हारकर दिनांक 17 मई 2022 को रंजन कुमार जो शिव रथ कुमार के बड़े भाई है, के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया । उन्होंने आवेदन में लिखा था कि मेरे भाई का अपहरण कर हत्या कर दिया गया है। जो रोसड़ा थाना कांड संख्या 162/2022 धारा 363, 364, 365 भादवि के तहत रौनक खातून व उसके पति शाहजहां के विरुद्ध शंका जाहिर किया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस कप्तान हृदयकांत को सूचित किया गया। उनके निर्देश पर रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी शहरेयार अख्तर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुअनि सह थाना अध्यक्ष रामाशीष कामती, पुअनि विपिन कुमार, परि पुअनि अनिशा सिंह को शामिल किया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले रौनक खातून, शाहजहां दोनों साकिन मोहिउद्दीनपुर थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन दोनों ने यह भी बताया कि मृतक की लाश शिवरथ कुमार कि लाश रौनक के घर आंगननुमा बरामदे से जमीन मे गड़े लाश को बरामद किया गया। इसकी पुष्टि आज प्रेस वार्ता में डीएसपी शहरेयार अख्तर ने की। उन्होंने बताया कि मृतक और रौनक के बीच अवैध सम्बन्ध रहने के कारण हत्या हुई है। डीएसपी ने बताया की रौनक तीन बच्चो कि मां है और उसके पति शाहजहां कंपाउंडर का काम करता है। उन्होंने बताया कि छापामारी टीम में मेरे अलावा रोसड़ा थाना अध्यक्ष रामाशीष कामती,विपिन कुमार,अनिशा सिंह, अखिलेश कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here