बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

378

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी वार्ड 12 में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें एक गोली 40 वर्षीय अमरनाथ पासवान के पैर में लगी। घटना देर शाम की बताई गई है। सूत्रों की माने तो दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसके घर पर आए हवाई फायरिंग कर पहले दहशत फैलाई तब एक गोली उसके पैर में मारकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की जा रही है प्रथम दृषटा में ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने अमरनाथ के पैर में गोली मारी है विशेष गहन छानबीन जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here