शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न,

678

समस्तीपुर : ताजपुर प्रखंड के मनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 05 अवस्थित कॉमरेड अफरोज अहमद के निवास स्थान पर शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक के कॉमरेड अफरोज अहमद की
अध्यक्षता, प्रखंड संयोजक कॉमरेड नरेश राय के पर्यवेक्षण तथा जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

बैठक में पंचायत स्तरीय संयोजन कमिटी गठन करने, पंचायत स्तरीय जनता के समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया।
मौके पर 13 सदस्यीय पंचायत स्तरीय संयोजन कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अफरोज अहमद को पंचायत संयोजक व मोहम्मद फारूक व इस्तेयाक को पंचायत सह संयोजक तथा कमिटी सदस्य के रूप मे महेंद्र महतो, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद मुमताज आलम, मोहम्मद जुबैर , मोहम्मद सोहराब को चुना गया।

बैठक में जिला कमिटी सदस्य कृष्ण कुमार समेत मोहम्मद सब्बीर आजाद, मोहम्मद अबूजर, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद सलामत, मोहम्मद फैजल, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद समसाद, मोहम्मद सलीम, मनोज महतो, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद मुमताज अहमद समेत अन्य नेता कार्यकर्ता ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here