बहन की मैरिज डे मनाने आए भाई को बदमाशों ने मारी गोली,

887

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। पटना-रांची पथ पर नवादा बाइपास में चमड़ा गोदाम के समीप शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीतीश कुमार अरवल जिले के लोदीपुर गांव निवासी विनय भारती का पुत्र था। वह शुक्रवार को अपनी बहन-बहनोई के मैरिज डे पर नवादा कादिरगंज ओपी क्षेत्र के आंती गांव स्थित घर आया था। शनिवार को अपने बहनोई अभिषेक पुरी के साथ बाइक पर सवार होकर बाइपास की तरफ से मालगोदाम घर की ओर जा रहा था। तभी वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया जाता है कि मृतक के बहनोई से गोनावां के रौशन कुमार उर्फ चिरकुट ने कुछ पैसे बतौर उधार लिया था। बाइपास की तरफ से घर आने के क्रम में अभिषेक की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने उससे रुपये वापस मांगे। इसपर वह आनाकानी करने लगा और वाद-विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान चिरकुट ने अभिषेक पर गोली चला दी, जो नीतीश को जा लगी। आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here