धरती को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

1148

अर्पण मिश्रा सीतापुर उत्तर प्रदेश,

कमलापुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर कमलापुर में विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण किया। सभी ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए धरती को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।
क्षेत्र की सामाजिक संगठन समृर्द्धि फाउंडेशन ने कमलापुर कस्बे में विभिन्न स्थानो पर 51 पौधों का रोपण किया ।फाउंडेशन की चैयरमैन अपर्णा मिश्रा ने कहा की प्राक्रतिक संसाधनो के सीमित दोहन के साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम इस अमूल्य धरोहर को बचा कर रख सकते है उन्होंने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिये जन जागरूकता की आवश्यकता है इस अवसर गुप्तार जायसवाल आदेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here