समस्तीपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के कुढवा पंचायत के सिंघिया गांव में सड़क किनारे एक बाइक रिपेयरिंग गेरेज में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से कई बाइक जल गये। इस संबंध में गरैज संचालक रंजीत महतो ने बताया कि हर रोज के तरह रात में गैरेज बंद करके घर चले गये, इसी दौरान देर रात स्थानीय लोगों ने फोन कर के सुचना दी तव जाकर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वहीं सुचना पर पहुंची कल्याणपुर थाने के अग्नि सामक दस्ता दल पहुंच कर आग पर काबू पाया । इस संबंध में सीओ शशि रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है हल्का कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात्रि में अचानक आग लगी। संचालक को काफी छाती हुई है।


















































