बाघला महंथ के जमीनी विवाद को सुलझाने की कोशिश

587

अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,,

समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के बघला गांव मे पर्चाधारीयों के द्वारा भूमि दखल को लेकर चकमेहशी थाना पर अंचलाधिकारी कल्याणपुर एवं थानाध्यक्ष चकमेहशी एवं ए.एस.आई आशुतोष शर्मा द्वारा जनता दरबार लगाकर निपटारा का प्रयास किया गया जहाँ बघला महंथ एवं पर्चाधारी उपस्थित हुए।साथ मे इस इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।शांतिपूर्ण माहौल में दोनों पक्षों की बात सुनी गई एवं साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।अगली सुनवाई पंद्रह दिनों के बाद होगी तबतक यथास्थिति बनी रहेगी।ज्ञात हो कि 1987 से अभी तक कई बार इस विवाद में गोली चल चूकी है जिसमे कई पर्चाधारी गोली से मारे गए एवं जख्मी हुए।व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती पूर्ववत रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here