बिथान प्रखंड के सखबा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत किया गया वृक्षारोपण।

276

समस्तीपुर : बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखबा पंचायत में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा योजना से पंचायत में होने वाले पौधा रोपण अभियान की शुरुआत गुरुवार को किया गया। योजना के संबंध में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया है कि एक यूनिट में दो सौ पौधा होते हैं। यहां दो यूनिट लगाया जाना है। योजना के अनुसार पांच साल की अवधि में पौधे लगाने, उसमें खाद डालने, पौधा का पटवन करने एवं अन्य समय समय पर किया जाना है। जिसके लिए सरकार के द्वारा मजदूरों को मजदूरी भुगतान किया जाता है। मौके पर रोसड़ा अनुमंडल के डीसीएलआर अमित कुमार, डाटा ऑपरेटर रोबिन कुमार, रोजगार सेवक कुमार सानू समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here