संजय भारती
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा के भागलपुर में भीखनपुर गुमटी नंबर – 3 स्थित आवास पर जाकर उनकी स्वर्गीय माता जी के श्राद्धकर्म में भाग लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उदय कांत मिश्रा की स्वर्गीय माताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





















































