दरभंगा से रूपेश रॉय की रिपोर्ट..
प्रत्येक मत राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।
मतदाताओं के बीच जागरूकता को लेकर, उनके बीच हिचकीचाहट को लेकर, अपने वोट को सही व्यक्तित्व के साथ। गाँव व शहर के लोगों को मतदाता बनने के लिये प्रेरित करना होगा। साथ ही मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिये भी प्रेरित करना होगा। मतदान के महत्व को समझाना होगा।
प्रोफेसर मुनेश्वर यादव- लोगों को सरकार चुनने का मौका बहुत मुश्किल के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को, हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। किसी भी तरह के लालच में जाकर वोट नहीं करना चाहिए। ऐसे प्रत्याशी को ही वोट करना चाहिए जो अपने हलके के विकास के प्रति गंभीर हो। अपने हलके के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाला हो।
वरीय प्राध्यापक प्रोफेसर मुकुल बिहारी वर्मा- भारत के हर नागरिक को हर हाल में वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन वोट का इस्तेमाल सोच समझ करके करना चाहिए। गलत वोट का प्रयोग करके गलत प्रत्याशी का ही चयन होता है। जिसके लिए हमें पछताना पड़ता है। इसलिए सोच समझ कर अपनी सूझबूझ के साथ ही वोट का प्रयोग करें।
युवा प्राध्यापक सह उप नियंत्रक डॉ मनोज कुमार- हमें ऐसे प्रत्याशियों को चुनना चाहिए जो हमारे देश के हित में बात करता हो, जो रोजगार की बात करता हो, जो लोगों के हित में बात करता हो। किसी के पीछे अपने वोट का गलत इस्तेमाल नहीं चाहिए।
छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से दरभंगा के विभिन्न चौक चौराहा पर रुक-रुक कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और उन्हें संकल्प दिलाया कि भविष्य में आप अपने मतदान का प्रयोग करें। जिससे हम एक स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना कर सकें। आपका एक वोट आपके भविष्य को तय करेंगे। एक वोट आपके आने वाले 5 साल को तय करता है चाहे वह संसद का चुनाव हो, विधानसभा का या पंचायत प्रतिनिधियों का। राजनीति विज्ञान विभाग स्वस्थ लोकतंत्र के प्रति हमेशा संकल्पित है। विभाग के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने शिक्षकों शोधार्थियों एवं सहपाठियों का साथ लिया।























































