समस्तीपुर : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )लोकल -कमेटी कल्याणपुर -वारिसनगर का बैठक, भोला राय के अध्यक्षता में नगर निगम मुक्तापुर पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुआ संपन्न हुआ।
बैठक में पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग करते हुए कल्याणपुर- वारिसनगर के लोकल -कमेटी के सचिव, राघवेंद्र यादव ने पिछले दिनों शोषित -पीड़ित,गरीब -गुरबा भूख और भ्रष्टाचार के सवाल पर जोरदार संघर्ष का चर्चा पार्टी में किया ।उन्होंने बताया कि आज वर्तमान समय में राज्य और केंद्र में भाजपा -जदयू की ,मिली -जुली सरकार जिनको जनता के किसी भी मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है ।और यह गरीब विरोधी सरकार है ,महंगाई चरम सीमा पर है।अफसर -शाही और अपराध बेलगाम है ।इसके खिलाफ एक जुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। आने वाले चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा।
वही सभी साथियों ने कल्याणपुर थाना कांड संख्या 151/ 2025 में अपने साथी ,भोला राय और वीरेंद्र कुमार मुन्ना को झूठा मुकदमा में फसाए जाने का घोर निंदा किया है ।और पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि, अभिलंब गलत तरीके से फंसाये गए साथियों को मुकदमा से बड़ी किया जाए ,अन्यथा कल्याणपुर वारिसनगर की पार्टी आंदोलन करेगी।
पार्टी में लेवी और नवीकरण का चर्चा भी हुआ जिसमें सफलता हासिल हुआ है।
वही सभी साथियो ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए हैं कि, कल्याणपुर और वारिसनगर विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी के लिए पार्टी के ऊपरी कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बैठक में भोला राय ,राघवेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार मुन्ना, मोहम्मद जहांगीर ,लालाप्रसाद, सुरेंद्र पासवान ,सतीश महतो, विष्णु देव शर्मा शिवनाथ महतो, इत्यादि अन्य साथियों ने भाग लिया।






















































