मार्क्सवादी शिक्षक कां0 रामजतन शर्मा का निधन – माले ने दिया श्रद्धांजलि

873

चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर
समस्तीपुर-वारिसनगर भाकपा (माले)प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई ।छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी,बिहार, उत्तर प्रदेश,और झारखंड राज्य कमिटियों के पूर्व राज्य सचिव,सेन्ट्रल कमिटी व पोलित ब्यरों के पूर्व सदस्य,कंट्रोल कमीशन के पूर्व चेयरमेन,भाकपा माले पार्टी के हिंदी मुख्यपत्र लोकयुद्व के पूर्व संपादक,भाकपा(माले) के वरिष्ट नेता कामरेड रामजतन शर्मा का ह्रदयघात से 06 जून 2021 को पटना में निधन हो गया।
80 वर्ष से भी अधिक उम्र के कामरेड रामजतन शर्मा बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले थे।
हमेशा खुश दिखने वाले,पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और कामरेडों के प्रति स्नेह और बराबरी का वर्ताव रखने वाले कामरेड रामजतन शर्मा जी का निधन होना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।हमलोगों के दिलों में हमेशा जीवित और हमलोगों को प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।
प्रखंड के मुक्तापुर रेलेवे स्टेशन के सामने मन्नीपुर पार्टी कार्यालय परिसर में दिवंगत कामरेड की याद में चित्र पर फुल मालाओं चढा़कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी के बाद आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान व माले नेता जीवछ पासवान ने उक्त बातें कहा।
मौके पर प्रखंड माले नेता डा0 खुर्शीद खैर,उमेश कुमार महतो,रामसेवक साह,मो0 नयीम अंसारी,दीनबंधु कुमार,मो0 अनु अलि,रामविलास महतो,मो0 शालिम,लक्षमी राय,प्रभात कुमार, कृषण कुमार साह आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here