मुक्तापुर में आयोजित नागरिक सम्मेलन

737

समस्तीपुर : भाकपा(माले) जिला सचिव प्रो उमेश कुमार में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि समस्तीपुर के कल्याणपुर(सुरक्षित) शीट से महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी रंजीत कुमार राम, तथा वारिसनगर विधानसभा से महागठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी फूल बाबू सिंह के समर्थन में 18 अक्टूबर को एक दिवसीय नागरिक समेलन मुक्तापुर रेलवे स्टेशन के बगल में आयोजित की गई है। इस नागरिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि जे बतौर भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य तथा देश की चर्चित महिला नेत्री व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव कविता कृष्णन सहित महागठबंधन के नेता संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारी को लेकर लगातर बैठक की दौर जारी है।

श्री कुमार ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत दिन के 12 से की जाएगी। सम्मेलन में सभी महागठबंधन के नेताओ, स्थानीय छात्र-नौजवान, किसान, बुद्धिजीवी को आमंत्रित किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि आज पूरे बिहार मे एनडीए के खिलाफ माहौल है। और लगातार नीतीश-मोदी की सरकार द्वारा समस्तीपुर के आम-आवाम को ठगने का काम किया गया है। इस बार समस्तीपुर के दसो विधानसभा की जनता बदलाव के मूड में है और नीतीश-मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।
उन्होंने बताया कि नागरिक सम्मेलन में चुनाव तैयारी की विस्तृत रिपोर्ट ओर समीक्षा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here