अमरदीप नारायण प्रसाद
कई वर्षों से दलसिंहसराय बिशनपुर पथ भगवानपुर देसुआ चौक और बिशनपुर चौक के बीच में संवेदक जहां-तहां तोड़ ताड़ कर छोड़ दिया था, लेकिन जैसे ही संवेदक हुआ और विभाग को मालूम चला कि जिला का तमाम प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री भगवानपुर देसुआ पंचायत समाधान यात्रा में आ रहे हैं तो आनन-फानन में सड़क निर्माण कार्य तेज कर दिए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य इतना जल्द किया जा रहा है कि या ज्यादा समय के लिए टिकाऊ सड़क नहीं बन पाएगा।
विदित हो कि दलसिंहसराय विशनपुर पथ का निर्माण 2020 से ही चल रहा है और 2023 में समाधान यात्रा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तय हुआ है तब जाकर संवेदक और विभाग का नींद खुला है, वैसे तो इस सड़क से जिला के जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह भी कई बार जा चुके हैं लेकिन सिर्फ फोकस बाजी के अलावा धरातल पर आज तक कुछ नहीं दिखाई दिया लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन सुनिश्चित हुआ तो धरातल पर भी कार्य दिखाई देना शुरू हो गया है, वहीं सड़क निर्माण कार्य में धांधली किए जाने को लेकर निर्माण कार्य महिसारी महावीर चौक के पास कुछ लोगों ने रोक दिया जिस कारण से वहां निर्माण कार्य रुका हुआ है अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री आगमन लेकर निर्माण कार्य वहां कराया जा रहा है या विरोध किए जाने पर संवेदक द्वारा निर्माण कार्य छोड़ दी जा रही है।




















































