शिक्षा का मंदिर फिर हुआ कलंकित, वायरल वीडियो की जांच कर हो कारबाई- सुरेंद्र

845

अमरदीप नारायण प्रसाद,समस्तीपुर:

वायरल वीडियो की जांच एवं कारबाई की मांग को ले अधिकारियों से मिलेगी माले प्रतिनिधिमण्डल

शिक्षा के मंदिर के आफिस का वायरल वीडियो से सिर्फ शिक्षा जगत ही नहीं बल्कि संपूर्ण ताजपुर शर्मशार है!भाकपा माले ने इसकी जाँच कर कारबाई की मांग की है!
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, ताजपुर के आफिस का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्कूल, कालेज, कोचिंग से लेकर हरेक चौक- चौराहे पर इसकी चर्चा हो रही है!
इससे शिक्षा जगत कलंकित हो रहा है.ताजपुर वासी शर्मशार है!
भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस वायरल वीडियो की जांच कर कारबाई की मांग की है! माले नेता ने बताया कि पूर्व में भी उक्त राजनीतिक छवि के व्यक्ति पर गंभीर आरोप की चर्चा है!
माले अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है. जल्द ही इसे लेकर माले प्रतिनिधिमण्डल अधिकारियों से मिलकर जांच व कारबाई की मांग करेगी!
माले नेता ने तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस मामले में आगे आएं ताकि दोषियों को सजा मिल सके!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here