मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।

70

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आग लगी के खतरे एवं बिजली के घात से बचाव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।दूसरे सत्र में कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के सभी पांच प्राथमिक, मध्य विद्यालय के वर्ग 1, 2 ,3 के नामित शिक्षकों की बैठक समन्वयक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमें वर्ग शिक्षण में आने वाली समस्याओं, कठिन बिंदुओं पर विचार विमर्श कर समाधान ढूंढा गया। इसका सफल संचालन विषय विशेषज्ञ शिक्षक इंदिरा कुमारी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कई नवाचार का जिक्र किया।मौके पर मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक हाजी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर बेला,प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर रामी, प्राथमिक विद्यालय पुरवारी पोखर के शिक्षकों ने दोतरफा संप्रेषण के माध्यम से कार्यशाला को गति प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here