समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। हर साल कि तरह इस साल भी रविवार को हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जश्ने मोहम्मदी जुलुस निकाला गया। जुलूस सारी स्थित जामिया मखदूमियां मोईन उलूम मदरसा राम नगर से निकला जो मथुरापुर घाट, मगरदही घाट, गणेश चौक, गोला रोड, बहादुरपुर, बंगाली टोला होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा और एक सभा में तब्दील हो गया। उक्त स्थान पर मौलाना ने हज़रत मोहम्मद साहब के जिंदगी पर विस्तार से चर्चा की। जुलूस में मुस्लिम भाईयो ने जमकर हज़रत मोहम्मद साहब के सिलसिले में नारा बुलंद किया। नारों में पत्ती पत्ती फूल फूल या रसुल या रसुल, गुलाम हैं गुलाम हैं हम आका के गुलाम हैं, सरकार कि आमद मरहबा, मुख्तार कि आमद मरहबा, दिलदार कि आमद मरहबा, पुर नूर कि आमद मरहबा, गुलामाने रसुल में मौत भी कबूल है आदि नारों से पूरा शहर गूंज उठा। बताया जाता है कि इस जुलूस में राम नगर मदरसा के अलावा, अकबरपुर पितोजिया, नागरबस्ती, बेगमपुर, मथुरापुर, शुखपुर, विशनपुर, केवस नेजामत, मोहनपुर भमरूपुर आदि जगहों के हजारों लोगों ने भाग लिया। वहीं इस जुलूस को कामयाब बनाने में मौलाना अफजल हुसैन, मौलाना आफताब अहमद, मौलाना खालिद रज़ा, अकबर रज़ा, मो0 नूर आलम, तौहीद अंसारी, मो0 कौसर, मो0 इबरार, रंजीत कुमार, मो0 मुख्तार, मो0 अनवर, मो0 नाजिम, मो0 पप्पु, मो0 राजा, मो0 असगर, मो0 फैज, मो0 अफरोज, मो0 इम्तेयाज आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।





















































