समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में पटवन कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान गांव के ही विनीत कुमार उर्फ लक्ष्मण के रूप में की गई है। उधर सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नगर पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।
घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि विनीत सुबह घर के पास ही अपने गोबी के खेत में मोटर से पानी पटा रहा था। पटवन का कार्य पूर्ण होने के बाद वह मोटर बंद करने के लिए गया तो स्विच दबाते ही उसे करंट लगा। जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हालांकि काफी देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो बिजली लाइन कटवाने के बाद उसे उठाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर अस्पताल प्रशासन ने नगर पुलिस को दी सूचना
वारिसनगर थाना क्षेत्र में करंट से हुई मौत के बाद सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि वारिसनगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हुई है। परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है पीड़ित परिवार का बयान प्राथमिक के लिए वारिसनगर थाना को भेजा जाएगा ।इस मामले में आगे की कार्रवाई बारिश नगर पुलिस करेगी।

























































