मौसम का मिजाज बदला लोगों ने गर्मी से ली राहत की सांस ।

17

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई वर्षा से गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। खेतों में लगी फसलों को काफी फायदा होने की बात किसानों ने बताई। वैसे बहुत सारे किसानों के दरवाजे पर रखें मक्के की खेतों से बोल तोड़कर दरवाजे पर सूखने के लिए रखा गया जिसमें पानी पड़ने से किसान मायूस हैं। अजना गांव के किसान सुरेश महतो प्रदीप दास ने बताया कि पानी को लेकर दोबारे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों मजदूर का काफी अभाव है अभी पीले मक्के की रेट 1600 से लेकर 1700 प्रति क्विंटल बताई गई है जिसमें किस को काफी नुकसानी का सामना करना पड़ सकता है। आंधी पानी से खेतों में मक्का का पेड़ गिर चुका था। बाल को तोड़ने में काफी परेशानी हुई है। वर्षा सब्जियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here