समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद कि रिपोर्ट !
समस्तीपुर (चंद्रकांता)। जिला के उजियारपुर थाना हल्का के लोहगीर गांव में युवक की हत्या कर लाश पेड़ पर लटकाया। लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह में स्थानीय लोग शौच के लिए जा थे तभी ग्रामीण कि नजर जोगिया स्थान के पीपल के पेड़ पर एक नौजवान कि लाश को झूलता हुआ देखा। उन लोगो ने शोर मचाया शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और देखते ही देखते ग्रामीणों कि भीड़ जमा हो गई। मृतक कि पहचान विभूतिपुर थाना हल्का के खदियाही निवासी मो0 जाकिर 30 वर्ष के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी ने दूसरी जगह युवक कि हत्या कर यहां लाकर को पीपल के पेड़ में लटका दिया जिससे साक्ष्य छुपाया जा सके। बहरहाल युवक का रिश्तेदारी स्थानीय गांव में बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि हकीकत क्या है जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।






















































