समस्तीपुर (बिहार ) राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के नेतृत्व में राजद की 04 सदस्यीय जाँच दल रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या -05 (पांचोंपुर) स्थित मृतक सफाई कर्मचारी रामसेवक राम के आवास पर पहुंचे तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बधाया तथा 11,000 रुपये का चेक मृतक की पत्नी को दिया l राजद के प्रांतीय प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में राजद मजबूती से पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है l इंसाफ दिलाने को लेकर राजद सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी l उन्होंने रामसेवक राम की मौत की न्यायिक जाँच कराने, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने , परिवार के 01 सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा रोसड़ा थाना में पत्रकारों तथा निर्दोषो पर दर्ज मुकदमा मुकदमा संख्या -343/21 को वापस लेने की मांग सरकार से की है l उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की पर्याय प्रेस की स्वतंत्रता पर पुलिस दमन बेहद आश्चर्यजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है l पत्रकारों तथा निर्दोष लोगो पर दर्ज मुकदमा को वापस लिया जाना चाहिए l जाँच दल में राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव आदि मौजूद थे l





















































