अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम में रविवार के अहले सुबह पुलिस ने छापा मारकर करीब 25 लाख रूपये मुल्य के एक ट्रक विदेशी शराब को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से ट्रक पर लदा लगभग 3 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया। बरामद शराब हरियाणा से तस्करी के लिए समस्तीपुर लाया गया था।ट्रक पर ऊपर से बीड़ी पत्ता भरे बोरे को लाद का रखा गया था।परन्तु उसके नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टून छुपा कर रखे गए थे।ट्रक से शराब को उतारकर शराब कारोबारियों के ठिकानों तक भेजने के लिए मौके पर खड़े कई पिकअप वैन को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है साथ ही दो लोगो को भी हिरासत में लिया गया है। एसपी ने बताया कि स्थानीय शराब कोरोबारियों की पहचान कर ली गई है जिनके लिए इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप भेजी गई थी।




















































