भाकपा माले ने निकाली पदयात्रा, मोदी सरकार के नीति-नियत पर उठाया सवाल

527

जनता से की गई वादा को पूरा करे मोदी सरकार- सुरेंद्र

जसम की दस्तक गायन- वादन टीम ने डंका बजाकर पदयात्रा की अगुआई की

ताजपुर/समस्तीपुर
27 जनवरी 2024

   जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी से महात्मा गॉंधी के शहादत दिवस 30 जनवरी को केंद्र कर "संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ" जनसंकल्प अभियान के तहत भाकपा माले के बैनर तले शनिवार को फतेहपुर पंचायत भवन से पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा फतेहपुर नासी के वार्ड-3, 4, 5, 11 के विभिन्न गांव- टोले का नारे लगाकर भ्रमण करते हुए मुशहरी टारा चौक पर पहुंचकर पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई। जसम की गायन टीम दस्तक के मनोज कुमार सिंह ने क्रांतिकारी गीत गाकर जनविरोधी व्यवस्था का भंडाफोड़ किया। 
सभा की अध्यक्षता लोकल सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। रितुराज सिंह, रंजीत सिंह, विजय कुमार, कौशल प्रसाद, सुलेखा कुमारी, उषा देवी, सरिता देवी, धनवंती देवी, वनदेवी आदि ने पदयात्रा का नेतृत्व किया।
बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से निजात दिलाने, विदेश से कालाधन लाकर सबके खाता में 15-15 लाख रूपये डालने, दो करोड़ नौजवान को प्रतिवर्ष नौकरी देने, 2023 तक सबको पक्का मकान देने जैसे अनेक वायदे भाजपा ने किया था। इसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उल्टे रेल, जहाज, बैंक, एलआईसी, कोल इंडिया, पेट्रो कंपनी को अडानी- अंबानी के हवाले कर दिया। देश के कोने- कोने में मोदी सरकार के नीति- निययत पर सवाल उठने लगा तो संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है। ऐसी भाजपा के केंद्र की मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से पदच्युत कर देश को बचाने का संकल्प हमें लेना चाहिए‌।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here