लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है!

768

अमरदीप नारायण प्रसाद

लोजपा रामविलास के उम्मीदवारों में चिराग पासवान, अरुण चौधरी, वीणा देवी, शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा का नाम शामिल है!

चिराग पासवान की पार्टी ने वैशाली से वीणा देवी, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और खगड़िया सीट से राजेश वर्मा को टिकट देने की घोषणा की है. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.बता दें कि अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) की बेटी शांभवी चौधरी पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू हैं। शांभवी चौधरी की शादी किशोर कुणाल के बेटे शायन कुणाल से हुई है।शांभवी चौधरी फिलहाल पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह स्कूल की सारी जिम्मेदारी देखती हैं।

बता दें, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति रामविलास को लोकसभा में पांच सीटें मिली है, जिसमें से हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे जबकि जमुई से उनके बहनोई अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर अलग-अलग नामों की चर्चा थी. लेकिन, अब चिराग पासवान की पार्टी ने सारे संस्पेंस को खत्म करते हुए वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया सीट पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here