अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के समीप बकबारा पुल के नजदीक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहेता गांव निवासी सरोवर दास के 30 वर्षीय मिथिलेश दास के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर लोगों ने बरहेता चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम करीब 1 घंटे तक लगा रहा। जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष गौतम कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा – बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया, इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।




















































