पत्रकार के पुत्र ने निकाला नीट,

523

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर कौन कहता है कि आसमां में छिद्र नहीं हो सकता, ज़रा तबियत से पत्थर तो उछालो यारो*
कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जिले के वारिसनगर ब्लॉक के एक पत्रकार के पुत्र अभिजीत भूषण ने। पत्रकार के पुत्र ने प्रथम प्रयास में ही नीट निकालकर माता पिता का तपस्या को सार्थक करते हुए परिजनों समेत प्रखंड एवं जिले का नाम रौशन किया। ज्ञात हो कि वारिसनगर के पत्रकार सह दवा व्यवसायी शशि भूषण कर्ण के पुत्र अभिजीत भूषण जिसने विभिन्न सोशल साईट की सहायता एवं स्वाध्याय के दम पर सामान्य कोटे से दो बार नीट की परीक्षा पास किया। मूल रूप से दवा व्यवसायी का पुत्र होने के नाते चिकित्सा के क्षेत्र में अभिजीत कि रुचि बढ़ी। उन्होंने होली मिशन दरभंगा से दसवीं एवं एचएसएस स्कूल से बारहवीं परीक्षा पास कर घर पर ही मेडिकल कि तैयारी शुरू कर दिया। अपने पहले प्रयास में अभिजीत को बीएएमएस पटना में दाखिला मिला था, परंतु अभिजीत को वह मंजूर नहीं था, और उसने लगातार प्रयास जारी रखा। उन्होंने दूसरे प्रयास में ईएसआई कॉलेज पटना के एमबीबीएस में दाखिला मिल गया।
अभिजीत कि इस कामयाबी से उसे एवं उसके माता बबीता कुमारी पिता शशि भूषण कर्ण का मन गदगद हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here