समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड व सीमावर्ती प्रखंड के चार घायल सामुदायिक अस्पताल में विभिन्न घटनाओं में जख्मी हुए इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सक ने जख्मी की पहचान इलाज के दौरान रामभद्रपुर गांव के 72 वर्षीय माधो देवी, गांव के ही 65 वर्षीय सहिन्दर राम, खानपुर प्रखंड के सिरौल गांव के 28 वर्षीय लीला देवी व वारिस नगर पटोरी के 18 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने देते हुए बताया कि तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।




















































