विरमण तिथि से ग्रेड पे की उठी मांग

374

जिला इकाई की बैठक में हुई विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के जिला इकाई की बैठक रविवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष बिरदेलाल यादव ने किया। बैठक में डीएलएड रेगुलर सत्र 2015- 17 तथा 2016- 18 में प्रशिक्षण उत्तीर्ण शिक्षकों को विरमण तिथि से ग्रेड पे का लाभ देने, विभिन्न प्रकार के एरियर भुगतान से संबंधित समस्या का निदान करने, जिले के मृत शिक्षकों के आश्रितों को इपीएफ के लाभ से लाभान्वित करने, विशिष्ट शिक्षकों के वेतन संरक्षण के लाभ एवं वरीयता का निर्धारण करने, जिले के 1 से 5 में बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को संवर्धन कोर्स कराने, विशिष्ट शिक्षकों के प्राण नंबर जारी करते हुए ससमय वेतन भुगतान करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला सचिव रामबाबू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार मंडल, डॉ विकास कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार झा, दिलीप कुमार, अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here