समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड प्रमुख निलम देवी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख निलम देवी द्वारा कई फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह , कार्यपालक पदाधिकारी अंजन दत्ता , अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित , भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण बालक , माकपा अंचल सचिव उपेन्द्र राय , पंसस मो अबुलेश अंसारी , मो उमर ने भी पौधारोपण किया ।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख निलम देवी ने कहा कि
हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि मानव सभ्यता का समुचित विकास प्रकृति की गोद में ही हो सकता है। जबकि दुर्भाग्य से हम विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से कोसों दूर होते जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि
वर्ष 1972 में यूएनओ (संयुक्त राष्ट्र संघ) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया तथा वर्ष 1973 से प्रति वर्ष इसी उद्देश्य के साथ यह दिवस मनाया जाने लगा कि प्रकृति का जो दोहन हो रहा है उस पर काबू पाया जा सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि
पृथ्वी पर बेहतर जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों (वन, पर्वत, नदियां ) आदि को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। वनों की कटाई, औद्योगिकीकरण जैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आज के समय में वन प्रबंधन पर ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है।
इस अवसर पर मनरेगा अभियंता अभिषेक गुप्ता ,प्रखंड नाजिर विजय कुमार ,मनरेगा लेखपाल विकास कुमार खगड़ा , मनरेगा कर्मी राजीव कुमार , कुंदन कुमार , शत्रुध्न राम , सामाजिक कार्यकर्ता गोलू यादव , हिमांशु , बलराम , दीपक , राहुल , संदीप , विजय , सिंटू कुमार , संतोष , मन्नी , सुनील यादव , आदित्य यादव , निराला यादव , राजू यादव , उमाशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


















































