विश्व विख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन साहब के निधन से मर्माहत हूँ : सुभाषचंद्र यादव

178

समस्तीपुर। जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने विश्व विख्यात तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन साहब के निधन पर मर्माहत होते हुए कहा देश ने संगीत के दुनियाँ का एक महान हस्ती खो दिया, जो संगीत की दुनियाँ समेत देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सुभाषचंद्र यादव ने मशहूर विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन साहब के जीवनी को लेकर बताया कि जाकिर हुसैन साहब पूरे विश्व स्तर पर तबला वादन कर संगीत के दुनियां में उन्होंने अपना एक कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन किया, जिसके लिए देश ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सुभाषचंद्र यादव ने कहा मशहूर विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन साहब सिर्फ शोहरत के ही धनी नहीं थे, बल्कि वे नेक दिल इंसान के भी धनी थे। उन्होंने कहा इस कलयुगी समय में जाकिर हुसैन साहब वास्तव में देश के रत्न थे, जिन्हें देश सदियों तक नहीं भुल पायेगा और उनकी कमी हमेशा संगीत प्रेमी देशवासियों को खलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here