विषैला सर्प काटने से चंदर यादव की हुई मौत।

606

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के काकड़ घाट में नाग पंचमी
पूजा के अवसर पर विषैले सर्प काटने से लगभग 25 वर्षीय चंदर यादव की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक लगभग चार-पांच दिनों से विषैले सांप को एक टोकरी में बंद कर रखा था। पूजा के अवसर पर सांप को जब टोकरी से निकाला। टोकरी से बाहर आते ही युवक को डंक मारा जिससे मौके पर ही मूर्छित होकर गिर गए। थोड़ी देर बाद युवक की मौत हो गई
।मौत की सूचना मिलते ही काकड़ घाट पूजा स्थल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया चारों तरफ सन्नाटा छा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here