प्रखंड स्तर पर आयोजन होने वाले बिल सुधार कैम्प का आयोजन!

231

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिजली विभाग द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड स्तर पर बिल सुधार कैंप का आयोजन किया जाता है और इस माह भी दिनाँक 13 जनवरी 2024 को सभी प्रखंडस्तर पर लगाए जाने वाले बिल सुधार कैंप के आयोजन की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में मुख्यालय स्तर से पत्र निर्गत कर दिशा निर्देश जारी किया गया है एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा भी सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देशित किया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा निर्देश दिया गया है कि सारे कनीय विद्युत अभियंता कैंप में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करने की कोशिश करें। अगर किसी कारणवश ऑन स्पॉट समाधान संभव नहीं है तो उपभोक्ताओं से आवेदन लेकर ससमय समस्याओं का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। विदित हो कि विगत माह में लगाए गए कैंप में भी बहुत सारे उपभोक्ताओं के समस्याओं का कैम्प में ही ऑन स्पॉट समाधान बिजली विभाग द्वारा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here