समस्तीपुर जिले के ताजपुर रोड में अवस्थित एल ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट ऑफ पारा नर्सिंग मेडिकल साइंस के बैनर तले मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड गुजरात में ऑटोमोबाइल टेक्निशियन के पदों पर 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच बेरोजगार युवकों के लिए मासिक वेतन मान 12,200 एवं अन्य सुविधाओं के साथ नियुक्ति होना है, जिसको लेकर एल ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट ऑफ पारा नर्सिंग मेडिकल साइंस के कार्यालय में दिनांक 1 जून 2023,से 15 जून 2023 तक काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिसमें बेरोजगार युवक शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं उक्त बातों की जानकारी संस्था के प्रबंध निर्देशक प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने दिया है।

















































