अमरदीप नारायण प्रसाद
जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा नगर भवन समस्तीपुर में 17 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन हेतु पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण अरविंद कुमार झा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने दिया।
इस अवसर पर कार्मिकों को जिला के सभी 20 प्रखंड मुख्यालय में 4 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे से मतपत्र के द्वारा मत पेटिका के माध्यम से होने वाले मतदान की प्रक्रिया, प्रपत्रों के संधारण, सीलिंग तथा बज्रगृह तक पोल्ड मतपेटीका व संधारित लिफाफा जमा करने की सभी जानकारी दी गई।
यह स्पष्ट बताया गया कि मतदान केंद्र पूर्णतःधूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित है ,यहाँ मोबाइल व स्वयं का पेन ले जाना वर्जित है ।मतपत्र पर वरीयता क्रम लिखने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वायलेट कलर पेन की आपूर्ति की गई है। मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी व सीडीपीओ,माइक्रो ऑब्ज़र्वर के रूप में केंद्रीय सरकार के कर्मी, प्रथम व द्वितीय मतदान पदाधिकारी के रूप में स्टॉप पर्यवेक्षकीय स्टाफ एवं पी3के रूप में परिचारी संवर्ग को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रशिक्षणचर्या में बताया गया कि मतदान के 2 दिन पूर्व मतदान पदाधिकारी एवं 1 दिन पूर्व गश्ती दल दंडाधिकारी सामग्री प्राप्त कर सही से मिलान कर लेंगे एवं मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करेंगे।
मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से 45 मिनट पूर्व मत पेटीका की तैयारी करेंगे, वोटिंग कंपार्टमेंट बना लेंगे। 8:00 बजे पीठासीन पदाधिकारी मतदान शुरू होने की घोषणा कर मतदान शुरू करेंगे।मास्टर ट्रेनर मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने टेंडर मत,अभ्यक्षेपित मत, निरक्षर ,दृष्टिबाधित, दिव्यांग मतदाताओं को साथी रखने, मतदान समाप्ति के पूर्व यदि मतदाता की कतार हो तो पर्ची संधारित कर वितरित करने, मतपत्र लेखा, पेपर सील लेखा, पीठासीन पदाधिकारी का घोषणा, डायरी, स्टेट्यूटरी, नन स्टेट्यूटरी, थर्ड ,फोर्थ लिफाफा व मतपेटीका सीलिंग की विधि को विस्तार पूर्वक बताया।इसके बाद कार्मिकों ने मतपेटिका खोलने व लगाने का हैंडस ऑन ट्रेनिंग प्राप्त किया। मौके पर मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, प्रमोद कुमार ,श्री नाथ ठाकुर ,कपिलेश्वर प्रसाद सिंह ,अरुण कुमार राम ,तनवीर आलम, विश्वनाथ सिन्हा आदि ने सहयोग किया।



















































