समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के सरपंच किशोर पासवान ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आवेदन मुफस्सिल थाना में दिया है। उसमें उन्होंने कहा है कि पड़ोस के ही कुछ लोगों ने मेरी बेटी को सुबह के समय कोचिंग जाते वक्त हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। पड़ोसी मंजू देवी पति फूल कुमार पासवान ग्राम भुसारी से 3 दिन पूर्व आपसी विवाद के कारण मुझे धमकी दी थी मैं तुम्हारी बेटी को उठा लूंगा। तुम्हें पता भी नहीं कि मेरे संपर्क में कितने अपराधी हैं। इसी बीच 20 तारीख को मेरी बेटी कोचिंग जा रही थी तभी घर के पास से पहले से घात लगाए अपराधी पिस्टल के बल पर अपहरण कर गायब कर दिया है। उन्होंने अपनी बेटी के बरामदगी के लिए स्थानीय थाना से गुहार लगाई है।


















































