साईबर फ्रॉड को 2 लाख 40 हजार रुपया व अन्य कागजात के साथ किया गया गिरफ्तार

392

समस्तीपुर से एम एन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने कहा की सेव सुलोशन कंपनी का सीएसपी देने के नाम पर एक लाख 53 हजार रुपया का ठगी करने वाले आरोपी अप्राथमिक अभियुक्त शशिकांत कुमार को 2 लाख 40 हजार रुपया के साथ पटना जिला के तहत मसौढ़ी थाना क्षेत्र से दबोचा गया। प्रेस वार्ता में विस्तार पूर्वक मुख्यालय डीएसपी ने बताया की दिनांक 04 जुलाई 2023 को वादी सोनू कुमार के मोबाईल नंबर पर मोबाईल नम्बर क्रमश : 8274996479 एवं 9117317078 से कॉल कर वादी को सेव सुलोशन कम्पनी का सीएसपी देने की बात कहकर वादी से इसके एवज में एक लाख 53 हजार रूपया की ठगी की गई एवं 36 हजार रूपया का मांग पुन: किया जा रहा था। वादी को जब ठगी होने का शक हुआ तो इनके द्वारा साईबर थाना में शिकायत दर्ज की गई। इस सिलसिले में कांड दर्ज कर साईबर थाने की पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर फ्रॉड कॉल करके ठगी करने वाला आरोपी / अप्राथमिक अभियुक्त शशिकांत कुमार पिता रामायण राय ग्राम तरेगना गोला कुमरार टोल थाना मसौढ़ी जिला पटना निवासी को पटना जिला के तहत मसौढ़ी थाना के तहत आरोपी के आवासीय घर तरेगना गोला कुमरार टोल से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की आरोपी की फ्रॉड करने के इल्जाम में जेल भेजा जा रहा है। मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने बताया की पकड़े गये आरोपी के पास से 2 लाख 40 हजार रुपया नगद, दो अदद आधार कार्ड जो रौशन कुमार के नाम से, दो। अदद आधार कार्ड शशिकांत कुमार के नाम से,एक पैन कार्ड शशिकांत कुमार के नाम से, एक बजाज का एएमसी कार्ड नंबर 553205, एक पैन कार्ड रौशन कुमार के नाम से, केनरा बैंक का एटीएम कार्ड, रौशन कुमार का सात पीस रंगीन फोटो, एक पैन कार्ड कुमकुम देवी के नाम से, शशिकांत कुमार के नाम से केनरा बैंक का एक पास बुक, शशिकांत कुमार के नाम से पंजाब नेशनल बैंक का पास बुक, बैंक ऑफ इंडिया का चेक बुक, शशिकांत कुमार के नाम से बिहार ग्रामीण बैंक का चेक बुक, शशिकांत कुमार के नाम से एक पोस्ट का चेक बुक, कुमकुम देवी के नाम से एक चेक बुक बरामद किया गया। उन्होंने बताया की छापामारी टीम में साईबर थाना अध्यक्ष अमित कुमार, साईबर थाना अपर थाना अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, पुoअoनिo अशोक कुमार, फैजुल अंसारी, अशोक कुमार एवं बृजेश सिंह को शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here