समस्तीपुर : कल्याणपुर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कल्याणपुर से ग्राहकों के लिए निकासी कर भारतीय स्टेट बैंक सीएसपी कुसियारी शाखा के उपसंचालक अजय कुमार महतो विश्वजीत कुमार अपनी बाइक से बैग में रुपए का थैला लेकर कल्याणपुर पूसा मार्ग से जा रहे थे, इसी क्रम में पीछा कर रहे उजले रंग की अपाचे पर सवार तीन नकाबपोश हथियार से लैस बदमाशों ने करुआ मधुरापुर सीमान गंगा देवी के समीप बदमाशों ने उपसंचालक से रुपए से भरा थैला हथियार का भय दिखाकर छीन लिया स्थानीय ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने पीछे मधुरापुर टारा की ओर भागते हुए तीन राउंड लोगों को भरकर आंत करने के लिए फायर की। घटना की सूचना चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टू डू कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार को संचालक राजदेव साह ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बदमाशों की भागने की दिशा में पीछा शुरू किया अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत है संचालक के अनुसार घटना 5:30 बजे शाम की बताई गई है। कई लोगों ने सवाल खड़ा किया है कि इतनी रकम एसबीआई शाखा कल्याणपुर से शाम को कैसे निकाल कर उपसंचालक जा रहे थे। एसबीआई की शाखा प्रबंधक तरुण कुमार के अनुसार उपसंचालक देर से बैंक शाखा में पहुंचे थे कैश आने के बाद उन्हें पेमेंट किया गया।




















































