सीपीआईएम जिला कमेटी के 24वां जिला सम्मेलन दुसरे दिन भी जारी रहा।

168

समस्तीपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी समस्तीपुर के चौबीसवें जिला सम्मेलन के दूसरे दिन का सांगठनिक सत्र कॉमरेड शाह जफर इमाम, कॉमरेड मनोज कुमार गुप्ता, कॉमरेड नीलम देवी, कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंहा तथा कॉमरेड नवीन चन्द्र सिंह की अध्यक्ष मंडली में प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड ललन चौधरी ने सम्मलेन का विधिवत् उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना काल से वर्तमान इतिहास के बारे में बताया। पार्टी के संविधान और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आजादी की लड़ाई में कम्युनिस्टों के ऊपर किए गए जुल्मों, मेरठ, कानपुर और लाहौर षडयंत्र केस के बारे में जानकारी दी। मानव के द्वारा मानव पर किए जाने वाले शोषण और उसके मुक्ति के रास्ते के बारे में जानकारी दी गई। देश और राज्य की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आजादी के बाद देश और राज्य सरकार की गलत नीति के कारण देश की स्थिति बदतर होती गई। सार्वजनिक उपक्रमों को मिट्टी के भाव बेचा जा रहा है। किसानों को अपने उत्पादित वस्तुओं का लाभकारी मूल्य नहीं मिलता है, मजदूरों का पलायन बदस्तूर जारी है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। जनता के जन कल्याणकारी मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। डबल इंजन की सरकार के द्वारा आम जनता को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की साजिश को बेनकाब करने की प्रतिबद्धता जताई। सैंतीस प्रतिनिधियों ने बहस में शामिल होकर रिपोर्ट को समृद्ध किया जिनके सुझावों को शामिल करते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस सम्मेलन में केन्द्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड अवधेश कुमार, राज्य कमेटी सदस्य सह स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार, जिला सचिव कॉमरेड रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड शाह जफर इमाम, कॉमरेड मनोज कुमार गुप्ता, कॉमरेड राम दयाल भारती, कॉमरेड मनोज प्रसाद सुनील, कॉमरेड नीलम देवी, जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड सत्य नारायण सिंह, कॉमरेड महेश कुमार, कॉमरेड राम सागर पासवान, कॉमरेड उपेन्द्र राय, कॉमरेड विधान चन्द्र, कॉमरेड श्याम किशोर कमल, कॉमरेड अरविन्द कुमार दास, कॉमरेड सिया प्रसाद यादव, कॉमरेड शशिकांत झा, कॉमरेड मिथिलेश सिंह, कॉमरेड विश्वनाथ महतो, कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंहा, कॉमरेड नवीन चन्द्र सिंह, कॉमरेड गंगाधर झा, कॉमरेड राजगीर यादव, दिनेश पासवान, कॉमरेड अवधेश कुमार मिश्र, कॉमरेड भोला राय, कॉमरेड लाला प्रसाद, कॉमरेड रघुनाथ राय, कॉमरेड राम प्रकाश यादव, कॉमरेड रामदेव राय, कॉमरेड संजीव कुमार शम्भु, कॉमरेड जय जय राम यादव, कॉमरेड कृष्ण कुमार सिंहा मौजूद थे। प्रमाण समिति के संयोजक कॉमरेड सत्यनारायण सिंह ने प्रमाण समिति के प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से खाद की कालाबाजारी को रोकने, आरक्षण बचाने, महिला उत्पीड़न और नई शिक्षा नीति के खिलाफ संघर्ष करने, बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को हराने तथा धर्म निरपेक्ष गठबंधन की सरकार बनाने, दलित उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष करने, स्कीम वर्कर,आशा, रसोइया जैसे कार्य करने वाले को न्यूनतम मजदूरी देने सहित सरकारी कर्मी घोषित करने,200 यूनिट बिजली मुफ्त में देने, स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, भूमिहीनों को 5 डिसिमल जमीन देने, गरीबों को दस किलो अनाज देने के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पारित किया गया। विदित हो कि सम्मेलन में नई जिला कमेटी, जिला सचिव तथा दरभंगा में होनेवाले चौबीसवां राज्य सम्मेलन के प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here