स्नान के दौरान दो युवक की डूबने से मौत !

476

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी में तीन युवक स्नान करने गए जिसमे दो युवक गहरे पानी में चला गया उसी दौरान दोनों युवक डूब गया!
वही दूसरे घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने देख जोर जोर से सोर मचाया आसपास के लोग नदी किनारे दौर और स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए मौके पर रोसरा थाना अध्यक्ष और अंचला अधिकारी अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
डूबने वाले युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी धर्मेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार वही दूसरा युवक बेगूसराय जिला के सगी निवासी सरोज कुमार के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में पहचान हुई है सन्नी कुमार रोसड़ा शारदानगर मे अपने फुआ के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था
बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार , शौरभ कुमार , विशाल कुमार तीनो होली मिशन स्कूल मे 10 वी क्लास मे पढ़ता था तीनो युवक नदी स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी पहुंच गया और सन्नी और सौरभ दोनों स्नान करने लग स्नान के दौरान गहरे पानी चला गया दोस्त को डूबते देख विशाल कुमार गमछा से बचाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास असफल रहा और वहा से विशाल कुमार भाग गए हलाकि विशाल कुमार का घर बेगूसराय जिले का सागी गाँव है . डूबे दो युवक मे से एक कि शव सियाराम सहनी के द्वारा पानी से निकाला गया । अंचलाधिकारी ने बताया की एनडीआरएफ के टीम को सूचना दिया गया है आने के बाद दूसरे युवक को भी ढूंढ लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here