चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर
समस्तीपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त की तैयारी/घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता,अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, लाइन डीएसपी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा उपस्थित थे ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:
- साफ सफाई एवं रंग रोगन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यालय अंतर्गत झंडोत्तोलन के पेडेस्टल को एक रंग से रंगवाने का निर्देश दिया गया एवं बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
- कार्यक्रम हेतु आमंत्रण कार्ड का डिजाइन समय पर अप्रूव कराने के उपरांत सभी संबंधित को ससमय वितरित किया जाना है। इसके अनुपालन हेतु नजारत उप समाहर्ता को निर्देशित किया गया।
- कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी कार्यों को किए जाने का निर्देश दिया गया।
- पैरेड का रिहर्सल सभी स्तर के टुकड़ियों को समय रहते पहले से करवा लेने का निर्देश पुलिस लाइन के डीएसपी को दिया गया।
- मंच पंडाल, साफ-सफाई, रंग रोगन एवं अनावश्यक व्यवस्था के संदर्भ में सभी संबंधित को नजारत प्रशाखा द्वारा ससमय कार्य पूर्ण करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। जिसको ससमय अनुपालन कराने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।
- डीपीएम जीविका द्वारा बताया गया कि हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत जीविका को 3981 झंडा बनाने का आर्डर प्राप्त हुआ है, जिसे 12 तारीख तक निर्मित कर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि झंडा का कपड़ा व उपयोग होने वाले धागा खादी का ही हो इसका विशेष ध्यान रखेंगे। - हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत मानक के अनुरूप झंडोत्तोलन करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया।
- जन वितरण प्रणाली की दुकानों के माध्यम से हर घर झंडा कार्यक्रम को करने का निर्देश दिया गया इसके अनुपालन हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवश्यक कार्य हेतु निर्देशित किया गया।
- 15 अगस्त के अवसर पर जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों एवं शाखाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाना है ,इस क्रम में वैसे शाखा कार्यालय जहां से सम्मानित किए जाने वाले कर्मियों पदाधिकारियों की सूची अप्राप्त है, से अभिलंब सूची प्राप्त करने का निर्देश जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया।
- 15 अगस्त के अवसर विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि का आयोजन कार्यालय vs कार्यालय में कराने का निर्देश दिया गया।
- 15 अगस्त के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगवाने का निर्देश रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया।
- बुनियाद केंद्रों/ दिव्यांग जनों के लिए कोई विशेष कार्यक्रम करवाने का निर्देश सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को दिया गया।
















































