जीवन बीमा कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना

440

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:- शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा परिसर में लियाफी के बैनर तले अभिकर्ता संगठन के द्वारा शाखा कार्यालय के गेट पर आईआरडी के मनमानी के विरोध में काला दिवस मनाया गया। संगठन के अभिकर्ताओं द्वारा काली पट्टी लगाकर शाखा कार्यालय में बीमा सम्बन्धी कार्य से अलग रखा। इस विरोध प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र साह, सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष ललित कुमार झा, वरिष्ठ अभिकर्ता आमोद कुमार ठाकुर, अनुज कुमार सिंह, कुंदन कुमार नीरज, महेश्वर चौरसिया, संजय कुमार, शिव शंकर राय, त्रिवेणी राय, राम लाल चौधरी, राम बाबू राय, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here