दर्जनों छात्रों ने लिया एआईएसएफ की सदस्यता

370

अमरदीप नारायण प्रसाद

बंगाली टोला समस्तीपुर में राकेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने अखिल भारतीय छात्र संघ की सदस्यता ली। उपस्थित छात्रों को छात्र संघ की संक्षिप्त इतिहास बताते हुए बीआरबी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक बसंत कुमार राय ने कहा कि हिंदुस्तान में सबसे पुरानी छात्रों का संगठन एआईएसएफ ही है उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में छात्रों ने अहम भूमिका अदा की एवं देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका अदा किया परंतु आज वर्तमान सरकार सभी संस्थानों को निजीकरण करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों को भी निजीकरण करने पर अग्रसर है जिसके खिलाफ छात्रों को गोलबंद होने की जरूरत है छात्र नेता अर्जुन कुमार अभिषेक आनंद ने भी छात्रों को एकजुट करने का विशेष आह्वान किया अंत में प्रोफेसर राय के द्वारा अमरजीत कुमार, राजकुमार ,आशू कुमार ,सुमित कुमार ,राकेश कुमार ,मुकेश कुमार ,नीरज कुमार को छात्रसंघ एआईएसएफ की सदस्यता दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here