अमरदीप नारायण प्रसाद…………….. समस्तीपुर: मोरवा प्रखंड अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में भीम आर्मी , बामसेफ संगठन तथा अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के तत्वाधान में मोरवा और सराय रंजन से पहली बार आईएएस बनने वाली अशोक शर्मा की पुत्री सुश्री अंजलि शर्मा एवं चाचा सुरेश शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय, सरपंच विड्डू कुमारी, एवं सुमन कुमार झा ने भी चादर माला पाग पहनाकर सम्मानित किया। अंजलि शर्मा को आईएएस बनने के लिए उनके माता-पिता एवं चाचा चाची को विश्वरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी गई। बिहार पुलिस एवं पूर्व प्रखंड नोडल विकास मित्र सह भीम आर्मी अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के संयोजक मनोज कुमार राम,एवं बाम सेफ मोरवा के अध्यक्ष कमल पासवान ने किया।
मौके पर डॉ आलोक कुमार रजक , पूजा पासवान , प्रोफेसर कंचन कुमारी , रंजना कुमारी उपसरपंच अजय रजक , पप्पू प्रसाद यादव , विकास कुमार राम ,विनोद राम, रोहित राम , अशोक पासवान , आनंद कुमार राम , सोनू कुमार राम , रणधीर कुमार , सोनू कुमार , अमर रजक ,अर्जुन सादा , विक्की कुमार राम , सुशीला देवी , अंकित कुमार , सुखलाल राम , दिवाकर राम , सरवन दास , बिट्टू कुमार , अभिषेक रजक , देवकांत राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।























































